सत्तर कटैया: पटोरी बाजार में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 70 बोतल नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
पटोरी बाजार में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर नशीली दवा के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। बिहरा थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कारोबारी झोला में नशीली दवा लेकर आया है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर रूपक कुमार नामक कारोबारी को 70 बोतल नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी कारोबारी से पुछताछ कर न्यायालय भेज दिया गया।