नगर परिषद और कचरा संग्रहण ठेकेदारों की लापरवाही से शहर में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार परिषद द्वारा लगाए गए ट्रैक्टर कचरा संग्रहण के बाद बिना ढके ही डंपिंग यार्ड तक ले जाए जा रहे हैं। रास्ते में स्पीड ब्रेकर, गड्ढों और उबड़-खाबड़ सड़कों पर कचरा गिर जाता है।