हसपुरा: शहर के कनाप रोड मोहल्ला स्थित ग्रीन हाउस परिसर में भारतीय संस्कृति की पहचान बना चैता गायन समारोह
हसपुरा शहर के कनाप रोड मोहल्ला स्थित ग्रीन हाउस परिसर में रविवार की पूरी रात चैता गायन से भारतीय संस्कृति की पहचान बनी रही। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए सेवानिवृत्त हेडमास्टर सह सीपीआई नेता राम एकबाल सिंह ने कहा चैत गायन हमारी भारतीय संस्कृति की एक प्रमुख पहचान है। इस माह में मर्यादा पुरुष श्रीराम का जन्मोत्सव से हमें हिन्दु संस्कृति की प्रेरणा मिलती है।