काको: बीबीपुर के पास टेम्पो और कार की टक्कर, एक घायल, टेम्पो क्षतिग्रस्त, कार चालक फरार
Kako, Jehanabad | May 25, 2026 काको-जहानाबाद एनएच-33 पर बीबीपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर टेम्पो और कार की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे में टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए निजी क्लीनिक पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को सुरक्षार्थ थाना ले आई। बताया जाता है कि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।