टीकमगढ़: कैनवार:2 साल से लापता बेटे की राह में टिकी बूढ़ी आंखें, पत्नी की मौत से अब भी अनजान सुरेंद्र!
ग्राम कैनवार निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र यादव के 13 जुलाई 2024 से लापता होने के मामले में दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। बुजुर्ग पिता मुन्ना यादव ने पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से बेटे की तलाश तेज कराने की गुहार लगाई है। इस बीच सुरेंद्र की पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि उसका मासूम बेटा दादा-दादी की गोद में पल रहा है। परिवार