शाजापुर: किठोर गांव में आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग महिला पर किया हमला, नाक व चेहरे पर आई गंभीर चोट
शाजापुर जिले के ग्राम किठोर में 90 वर्षीय तुलसीबाई पर आवारा कुत्ते ने शनिवार को उस समय हमला कर दिया जब वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। हमले में महिला की नाक और मुंह बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजनों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते से बचाया। पहले उन्हें सारंगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में 12 बजे करीब जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया गया।