शाजापुर: गिरवर स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज ने बक़रीद के अवसर पर विशेष नमाज़ की अदा, एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
शाजापुर शनिवार को सुबह गिरवर की ईदगाह में अकीदत और एहतराम के साथ ईद-उल-अज़हा की नमाज़ अदा की गई। सुबह 8:00 बजे अल्लाहु अकबर की सदाओं के साथ हज़ारों की संख्या में समाज जनों ने सजदे में झुककर ईद की विशेष नमाज अदा की।इस मौके पर ग़फ़्फ़ार हाफ़िज़ साहब ने नमाज अदा काराई, जबके शहर क़ाज़ी मोहसिन उल्लाह ने खुत्बा पढ़ाया और कुर्बानी के महत्व को बताया।