शाजापुर: बक़रीद त्यौहार पर गिरवर स्थित ईदगाह पहुंचे पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, मुस्लिम समुदाय के लोगों को पर्व की दी बधाई
शाजापुर शनिवार सुबह ईद-उल-अजहा के मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक हुकुम सिंह कराड़ा गिरवर स्थित ईदगाह पहुँचे और मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएँ दीं। सुबह 8:00 बजे के करीब कराड़ा ईदगाह पहुंचे, जहाँ शहर काज़ी मोहसिन उल्लाह, काज़ी अहसान उल्लाह, हाफ़िज़ गफ्फार साहब और नायब काज़ी रहमत उल्लाह का साल ओढ़ाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।