शाजापुर: बक़रीद पर्व को लेकर शाजापुर ईदगाह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात, एसपी भी रहे मौजूद
शाजापुर, शनिवार को दोपहर 1: बजे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरवर स्थित ईदगाह में शनिवार को सुबह 8:00 बजे मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा की नमाज अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एक एक आकृति हुए और नमाज अदा की। नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।