जगाधरी: डिपू होल्डर को 60 साल की उम्र में रिटायर करने की पॉलिसी को लेकर डिपू होल्डर ने 20 जनवरी तक बढ़ाई हड़ताल
डिपू होल्डर की मांग है कि इस पॉलिसी को वापस लिया जाए क्योंकि वह कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है। या फिर उनके डिपो को उनके किसी परिवार के सदस्य के नाम पर ट्रांसफर किया जाए। डिपू होल्डर की हड़ताल के चलते लोगों को डिपू पर राशन नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है