जगाधरी: सब्जी मंडी से सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को CIA-1 की टीम ने किया गिरफ्तार, ₹3300 की राशि की बरामद
इंचार्ज केवल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सब्जी मंडी यमुनानगर के पास सरेआम सट्टे की खाईवाली कर रहा है। इस सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर कृष्णा नगर वासी राजू को सट्टा खाईवाली करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 3300 रुपए बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।