जगाधरी: रामायण पाठ का शुभारंभ करने सरस्वती कॉलोनी पहुंचे धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान
22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले सरस्वती कॉलोनी में लोगों ने रामायण का पाठ रखा। धीमान समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष में विधिवत रूप से इसकी शुरुआत कराई है। जिसमें उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। इसको लेकर कोई रामायण पाठ कर रहा है, कोई सुंदरकांड के पाठ तो कोई भंडारे लगा रहा है। सभी को उस दिन का बेसब्री से इंतजार है।