जगाधरी: गांधीधाम कॉलोनी के बीकानेर मिष्ठान भंडार का शटर तोड़कर गल्ले में रखे ₹55,000 हुए चोरी, मामला दर्ज
बीकानेर में मिष्ठान भंडार के संचालक बीखा राम ने पुलिस को दी शिकायत में बतलाया कि हर रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके गया था। सुबह आया तो शटर टूटा पड़ा था गला भी टूटा हुआ था। ₹55,000 भी चोर चुरा कर अपने साथ ले गया था। जिसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कार्यवाही को आगे बढ़ाया है।