जगाधरी: धोली गांव में बिजली निगम की टीम ने रंगे हाथों बिजली चोरी करते पोल्ट्री फार्म संचालक को पकड़ा, ₹3.50 लाख का किया जुर्माना
बिजली चोरी रोकने के उद्देश्य से बिजली निगम की टीम ने धोली गांव में बिजली चोरी करते व्यक्ति को पकड़ ₹3.50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बिजली निगम अधिकारी श्याम सुंदर ने जानकारी देते हुए बतलाया कि लगातार अलग-अलग जगह पर इस तरह की छापेमारी कर बिजली चोरों को पकड़ा जा रहा है। किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसको लेकर पुलिस विभाग भी उनके साथ मौजूद रहा।