जगाधरी: महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा अचानक से ब्रेक लगाने के चलते ट्रॉली से टकराई कार, बड़ा हादसा टला
गाड़ी चालक का ध्यान कहीं और होने के चलते आगे चल रही ट्रॉली से टकराकर गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी। गाड़ी चालक ने बताया कि वह ट्रॉली के पीछे चल रहा था अचानक से ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने ब्रेक लगा दी तथा उसका ध्यान कहीं और था जिससे उसकी गाड़ी उसमें टकरा गई। गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है लेकिन घटना में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।