सासनी: दुकान पर सामान लेने जा रहे युवक के पैर पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jul 12, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खोरना में दुकान पर सामान लेने जा रहे एक युवक कान्हा को पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया। युवक ने बताया वह दुकान पर सामान लेने जा रहा था तभी सांप ने पैर पर काट लिया।