चास: कालापत्थर में बजरंगबली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, दामोदर नदी से निकली भव्य कलश यात्रा
Chas, Bokaro | Apr 2, 2026 बोकारो जिले के चास प्रखंड स्थित कालापत्थर पानी टंकी मोड़ पर आज मंगलवार समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे श्री श्री बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने दामोदर नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल उठाकर मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना की। इस दौरान जयकारों और गाजे-बाजे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।