गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में मुस्लिम युवक ने धर्म छिपाकर महिला से बनाए संबंध, FIR दर्ज कर अभियुक्त की तलाश में जुटी लोनी बॉर्डर पुलिस
गाजियाबाद में एक युवक के द्वारा अपना धर्म छिपाते हुए नाम बदलकर लोनी निवासी महिला के साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया। रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे ACP अंकुर विहार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने लोनी बॉर्डर थाने पर आकर जानकारी दी कि गौरव नाम के एक लड़के ने महिला के साथ संबंध बनाए जिसका असली नाम साहिल है, जो मुस्लिम है।