गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गौकशी के मामले में फरार 1 शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे गोकशी के मामले में फरार चल रहे नसीम नाम के 1 शातिर अभियुक्त को थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि बीते 14 जनवरी को चौकी क्षेत्र मण्डोला के आवास विकास के क्षेत्र जंगल में बने सीवर के गहरे गडडे में गो-वंश के अवशेष मिले थे।