कुचायकोट: बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी मां भवानी क्लीनिक पर पहुंचे, लोगों ने किया भव्य स्वागत
गोपालगंज जिला के कुचायकोट स्थित मां भवानी क्लीनिक पर आज रविवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पहुंचे जहां पर पहले से मौजूद सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि और सम्मानित लोगों के साथ-साथ क्लिनिक के संचालक डॉक्टर सनी सुमन पाठक के द्वारा पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर शिक्षा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।।