प्रतापगढ़: सेवकराय का पुरवा गांव में आंधी-तूफान में महुआ डाल गिरने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ जनपद में मंगलवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान के दौरान एक महिला की मौत हो गई। यह घटना अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अधारपुर के सेवकराय का पुरवा गांव में हुई। तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिर गए। मृतका की पहचान 62 वर्षीय वचना देवी पत्नी राम आसरे वर्मा के रूप में हुई है। मंगलवार शाम वह खेत से पशुओं के लिए चारा काटकर घर लौ