Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

#आरक्षण_पर_पूनिया_का_बयान.. भरतपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने भरतपुर, डीग और धौलपुर जिलों के जाट समुदाय को केंद्र में ओबीसी आरक्षण देने की मांग को लेकर कहा कि देश में जाटों को पहली बार आरक्षण अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार के समय ही मिला था। हालांकि, उस समय की कुछ संवैधानिक बाध्यताओं के चलते भरतपुर और धौलपुर के जाट इस लाभ से वंचित रह गए थे, जिसकी मांग लंबे समय से चल रही है। ​पूनिया ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आजादी है, और जब भी ऐसे मसले उठते हैं तो सरकारें उनकी सुनवाई और समाधान जरूर करती हैं। यह पूरा मामला इस समय केंद्र और राज्य सरकार दोनों के संज्ञान में है। चूंकि यह एक बेहद संवेदनशील और कानूनी विषय है, इसलिए इसकी पूरी बातचीत संवैधानिक दायरे में ही होगी। उन्होंने समाज के लोगों से संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि कानूनी और संवैधानिक बाध्यताओं के परीक्षण के बाद जो भी परिस्थितियां बनेंगी, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा, इसलिए सभी को कुछ समय और इंतजार करना चाहिए।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

#डीएनटी_समाज_का_हल्ला_बोल..
भरतपुर। विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाज के 32 समुदायों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भरतपुर के सारस चौराहे से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन करने के बाद समाज के लोगों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। DNT संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालजी राईका ने बताया कि समाज पिछले दो साल से आंदोलन कर रहा है और सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद भी पांच महीने से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। समाज की मुख्य मांग है कि ओबीसी और एससी में आने वाली उनकी सभी 32 जातियों को मिलाकर अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, जिससे आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा भी पार नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि DNT समाज के लोग जहां रह रहे हैं, उन्हें वहीं के पट्टे दिए जाएं। लालजी राईका ने सरकार को चेतावनी दी है कि आंदोलन के दौरान समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, और यदि सरकार जल्द ही कानून बनाकर उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो आगामी 1 जुलाई को जयपुर में बड़ा महापड़ाव डाला जाएगा।

#डीएनटी_समाज_का_हल्ला_बोल.. भरतपुर। विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समाज के 32 समुदायों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को भरतपुर के सारस चौराहे से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन करने के बाद समाज के लोगों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। DNT संघर्ष समिति के अध्यक्ष लालजी राईका ने बताया कि समाज पिछले दो साल से आंदोलन कर रहा है और सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद भी पांच महीने से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। समाज की मुख्य मांग है कि ओबीसी और एससी में आने वाली उनकी सभी 32 जातियों को मिलाकर अलग से 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए, जिससे आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा भी पार नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि DNT समाज के लोग जहां रह रहे हैं, उन्हें वहीं के पट्टे दिए जाएं। लालजी राईका ने सरकार को चेतावनी दी है कि आंदोलन के दौरान समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं, और यदि सरकार जल्द ही कानून बनाकर उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो आगामी 1 जुलाई को जयपुर में बड़ा महापड़ाव डाला जाएगा।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026

#भरतपुर। रुदावल थाना इलाके के बरोदा गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी। वारदात के समय गृहस्वामी देवेंद्र सिंह बिजली विभाग की एफआरटी टीम में अपनी ड्यूटी पर था, जबकि उसके परिजन घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने बड़ी चालाकी से मकान के पीछे की तरफ लगा जंगला तोड़ा और कमरे के अंदर दाखिल हो गए। ​कमरे में घुसने के बाद चोरों ने पकड़े जाने के डर से अंदरूनी दरवाजों को रस्सियों से कसकर बांध दिया। इसके बाद चोरों ने कमरे में रखे संदूक को खंगाला और उसमें रखे कीमती आभूषण, जिनमें एक सोने की सीतारामी, चेन, अंगूठी, कुंडल और करीब 1 लाख 50 हजार रुपये की नकदी शामिल थी, लेकर फरार हो गए। ​सुबह जब परिजन जागे और उन्होंने कमरे का गेट खोलने की कोशिश की, तो वह अंदर से बंद मिला। इसके बाद जब परिजनों ने घर के पीछे जाकर देखा तो जंगला टूटा हुआ था, जिससे उन्हें चोरी का अहसास हुआ। अंदर जाकर देखा तो संदूक का ताला टूटा था और गहने-कैश गायब थे।

भरतपुर में जाट आरक्षण को लेकर राज्य सभा सांसद डॉ सतीश पूनिया ..बोले..!

भरतपुर में जाट आरक्षण को लेकर राज्य सभा सांसद डॉ सतीश पूनिया ..बोले..!

Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026

#आरक्षण_पर_पूनिया_का_बयान.. भरतपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया ने भरतपुर, डीग और धौलपुर जिलों के जाट समुदाय को केंद्र में ओबीसी आरक्षण देने की मांग को लेकर कहा कि देश में जाटों को पहली बार आरक्षण अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार के समय ही मिला था। हालांकि, उस समय की कुछ संवैधानिक बाध्यताओं के चलते भरतपुर और धौलपुर के जाट इस लाभ से वंचित रह गए थे, जिसकी मांग लंबे समय से चल रही है। ​पूनिया ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की आजादी है, और जब भी ऐसे मसले उठते हैं तो सरकारें उनकी सुनवाई और समाधान जरूर करती हैं। यह पूरा मामला इस समय केंद्र और राज्य सरकार दोनों के संज्ञान में है। चूंकि यह एक बेहद संवेदनशील और कानूनी विषय है, इसलिए इसकी पूरी बातचीत संवैधानिक दायरे में ही होगी। उन्होंने समाज के लोगों से संयम रखने की अपील करते हुए कहा कि कानूनी और संवैधानिक बाध्यताओं के परीक्षण के बाद जो भी परिस्थितियां बनेंगी, उसके अनुसार निर्णय लिया जाएगा, इसलिए सभी को कुछ समय और इंतजार करना चाहिए। - Bharatpur News