Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

भरतपुर में जाट आरक्षण को लेकर राज्य सभा सांसद डॉ सतीश पूनिया ..बोले..!

Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026

MORE NEWS

भरतपुर - हुंकार सभा से पहले क्या बोले जाट नेता

भरतपुर - हुंकार सभा से पहले क्या बोले जाट नेता

Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026

EO अनीता कुशवाहा के निलंबन के विरोध में बयाना नगरपालिका पर मंगलवार को महापड़ाव, सर्व समाज जुटेगा

EO अनीता कुशवाहा के निलंबन के विरोध में बयाना नगरपालिका पर मंगलवार को महापड़ाव, सर्व समाज जुटेगा

Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026

#बेंगलुरु_पुलिस_के_भ्रष्टाचारी_पकड़े..
भरतपुर। जयपुर में भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर और 2 हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पुलिस स्टेशन में एक विवाहिता द्वारा दर्ज कराए गए दहेज केस की जांच के लिए तीनों पुलिसकर्मी (एसआई अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा) जयपुर स्थित विवाहिता की ससुराल आए थे। इस दौरान केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। परिवादी द्वारा आज पहली किश्त के रूप में रिश्वत के 40,000 दिए गए थे, बाकी 1,60,000 रुपए की रिश्वत बेंगलुरु जाकर देनी थी। लेकिन एसीबी की टीम ने रविवार सुबह होटल गणगौर में घेराबंदी कर तीनों पुलिसकर्मियों को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान एसआई अनीथा की तबियत बिगड़ गई, जिसको तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई।

#बेंगलुरु_पुलिस_के_भ्रष्टाचारी_पकड़े.. भरतपुर। जयपुर में भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर और 2 हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पुलिस स्टेशन में एक विवाहिता द्वारा दर्ज कराए गए दहेज केस की जांच के लिए तीनों पुलिसकर्मी (एसआई अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा) जयपुर स्थित विवाहिता की ससुराल आए थे। इस दौरान केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। परिवादी द्वारा आज पहली किश्त के रूप में रिश्वत के 40,000 दिए गए थे, बाकी 1,60,000 रुपए की रिश्वत बेंगलुरु जाकर देनी थी। लेकिन एसीबी की टीम ने रविवार सुबह होटल गणगौर में घेराबंदी कर तीनों पुलिसकर्मियों को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान एसआई अनीथा की तबियत बिगड़ गई, जिसको तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 14, 2026

"जब नीट क्वालीफाई नही कर पाए तो बन गए "बिग्रेडियर"

यूपी के शाहजहांपुर के कैंट एरिया में खुद को सेना का ब्रिगेडियर बताकर घूम रहे एक 22 वर्षीय युवक को मिलिट्री पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान रोजा क्षेत्र के आर्यन वर्मा के रूप में हुई है, जो इंटर पास है और नीट की तैयारी कर रहा था। आरोपी युवक सेना का झंडा लगी हैरियर गाड़ी से घूम रहा था और उसके साथ एनएसजी कमांडो की वर्दी में दो सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर भी मौजूद थे। ​शहीद संग्रहालय में संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूर्व सैनिकों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद मिलिट्री पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सेना का फर्जी पहचान पत्र, नकली पिस्तौल, ब्रिगेडियर का बैटन और सेना से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी के पिता उद्यान विभाग में निरीक्षक और मां सरकारी शिक्षिका हैं। मामला बेहद संवेदनशील सैन्य क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण बरेली से आई सेना की विशेष इंटेलिजेंस टीम युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है। एडमिन कमांडेंट कर्नल जेएस जगरान के मुताबिक, सैन्य नियमों के तहत मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंपा जाएगा।

"जब नीट क्वालीफाई नही कर पाए तो बन गए "बिग्रेडियर" यूपी के शाहजहांपुर के कैंट एरिया में खुद को सेना का ब्रिगेडियर बताकर घूम रहे एक 22 वर्षीय युवक को मिलिट्री पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान रोजा क्षेत्र के आर्यन वर्मा के रूप में हुई है, जो इंटर पास है और नीट की तैयारी कर रहा था। आरोपी युवक सेना का झंडा लगी हैरियर गाड़ी से घूम रहा था और उसके साथ एनएसजी कमांडो की वर्दी में दो सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर भी मौजूद थे। ​शहीद संग्रहालय में संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूर्व सैनिकों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद मिलिट्री पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सेना का फर्जी पहचान पत्र, नकली पिस्तौल, ब्रिगेडियर का बैटन और सेना से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी के पिता उद्यान विभाग में निरीक्षक और मां सरकारी शिक्षिका हैं। मामला बेहद संवेदनशील सैन्य क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण बरेली से आई सेना की विशेष इंटेलिजेंस टीम युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है। एडमिन कमांडेंट कर्नल जेएस जगरान के मुताबिक, सैन्य नियमों के तहत मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंपा जाएगा।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 14, 2026