अतर्रा: राजा दाढ़ी गांव में जहरीले सर्प के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Atarra, Banda | Jul 24, 2026 जहरीले सर्प के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम फतेगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजाडाढ़ी निवासी सुनीता (40) पत्नी वीरबल की जहरीले सर्प के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार,सुनीता बीती रात अपने पांच वर्षीय नाती शोभाराम के साथ जमीन पर सो रही थीं।शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे एक जहरीले सर्प ने उनके हाथ में काट लिया