चौथम: चौथम थाना पुलिस ने अपहरण मामले में आरोपित को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
चौथम थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैथी निवासी पिंकू शर्मा के पुत्र सुभम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कैथी निवासी एक व्यक्ति ने अपहरण को लेकर चौथम थाना में मामला दर्ज कराया था। इस संबंध में थाना कांड संख्या 116/26 दर्ज किया गया था।