बिहार: सोहसराय थाना क्षेत्र के आशानगर मोहल्ले में एक युवक को गोली मारकर घायल किया गया
Bihar, Nalanda | Nov 8, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर मोहल्ला में शुक्रवार की शाम करीब 7:30 बजे एक युवक को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। जख़्मी युवक आशानगर मोहल्ला निवासी दुर्गा कुमार है। स्थानीय युवक ने बताया की दुर्गा कुमार उनके घर से निकलकर अपने घर जारहे थे उसी दौरान रास्ते मे ही उन्हें गोली मार दिया जिससे वो जख़्मी हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुचाया गया है।