बेगूसराय: डाक विभाग बेगूसराय में प्रमंडल डाक अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई बैठक, कई बिंदुओं पर की गई चर्चा
बेगूसराय डाक विभाग में प्रमंडल डाक अधीक्षक नीरज कुमार की अध्यक्षता में पोस्ट मास्टर एवं सभी डाक सहायकों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में नए कर्मचारियों ने प्रमंडल डाक अधीक्षक को अपना परिचय बताया. इस मौके पर संबोधित करते हुए प्रमंडल डाक अधीक्षक ने कहा कि डाकघर के ग्राहकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें.