बेगूसराय: गढ़पुरा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को रोसरा से किया सकुशल बरामद, SP ने दी जानकारी
गढ़पुरा थाना की पुलिस ने अपहर्ता को रोसरा से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों गढ़पुरा थाना में एक लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर रोसरा से सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है.