बेगूसराय: लोहियानगर थाना की पुलिस ने गांधी चौक से 75 लीटर देशी शराब किया बरामद, SP ने दी जानकारी
लोहिया नगर थाना की पुलिस ने गांधी चौक से 75 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक टोटो बरामद किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि बेगूसराय पुलिस नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. बताते चले कि बिहार में शराबबंदी है बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब के कारोबार में लगे रहते हैं.