पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई बड़ी बैठक, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिल
भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बड़ी बैठक का आयोजन किया किया। जिसमें बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार आने वाले हैं, बताया जा रहा है कि इसी की तैयारी को लेकर इस बैठक का आयोजन किया गया।