पटना ग्रामीण: 24 फरवरी को पीएम मोदी का बिहार दौरा, भाजपा कार्यालय में मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी जानकारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने भाजपा कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में पहुंचेंगे।