मंदसौर: पेयजल संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मटकी फोड़कर जताया विरोध
शहर में बढ़ते पेयजल संकट और अनियमित जलापूर्ति के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मटकी फोड़कर विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन कार्यालय के बाहर टांग दिया।