साहिबगंज: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नगर प्रभाग इंस्पेक्टर ने की क्राइम मीटिंग की समीक्षा बैठक
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शनिवार को नगर प्रभाग इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण गोष्टी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। जहां बैठक के दौरान पिछले माह में दर्ज हुए कांडों की समीक्षा करते हुए उसमें प्रगति लाने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया। वही लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाते रहने को कहा।