बुलंदशहर: बुलंदशहर नुमाइश प्रदर्शनी में नूरानी सिस्टर्स की टीम ने आयोजित की सूफी नाइट
ओपन स्टेज पर नूरानी सिस्टर्स की टीम द्वारा सूफी नाइट की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जहां उन्होंने अपनी आवाज के जादू से लोगों को भाव विभोर कर दिया। नूरानी सिस्टर्स ने अपनी आवाज के सुर से गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोग उनकी आवाज में खो गए और लोगों ने उनके गानों पर जमकर थिरके और डांस किया। जिसका उपस्थित दर्शकों द्वारा खूब आनन्द लिया गया।