बुलंदशहर: बुलंदशहर में धूमधाम से मनाई गई हनुमान जयंती, नगर में निकाली गई बालाजी महाराज की झंडा शोभायात्रा
हनुमान जयंती के अवसर पर बालाजी महाराज की झंडा शोभायात्रा नगर क्षेत्र के भगवानपुरा बालाजी मंदिर से शुभारंभ हुई। झंडा शोभायात्रा नगर के पंजाबी कॉलोनी आवास विकास से मुख्य बाजारों से होती हुई निकली गई। नगर क्षेत्र के चांदपुर रोड स्थित बालाजी महाराज मंदिर पर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में श्रद्धालु भगवान श्री राम और हनुमान जी के भजनों पर जमकर झूमते हुए नजर आए।