चैनपुर: ज़मीन विवाद पर तनाव बढ़ा, प्रशासन पहुंचा, ग्रामीणों की भीड़ देखकर लौटा
Chainpur, Gumla | May 13, 2026 चैनपुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत मॉलम नवाटोली कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब प्रशासनिक टीम मौके पर पहुँची, लेकिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के जुटने पर बिना कार्रवाई किए वापस लौट गई। जानकारी देते हुए बुधवार की शाम चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि कॉलोनी क्षेत्र के आसपास निर्धारित सीमा से बाहर जमीन कब्जाने को लेकर विवाद गहराया हुआ है।