राजमहल: साहेबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में महिला से ₹3 लाख के जेवरात चोरी
साहेबगंज-तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के बीच डाउन साहेबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला से लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का जेवर चोरी हो गया। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे जानकारी मिली कि ट्रेन में यात्रा के दौरान अज्ञात चोर ने महिला का जेवर झपट लिया। बरहरवा आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।