रायपुर: रक्षाबंधन पर पीहर आई मां की खुशियां मातम में बदलीं, घर के आंगन में सो रही दो मासूम बहनों को सांप ने डसा, दोनों की मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के मोखमपुरा गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। रक्षाबंधन पर पीहर आई मां अपनी दो मासूम बेटियों के साथ घर के चौक में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने दोनों बच्चियों को डस लिया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।