ऊन: गढ़ीपुख्ता पुलिस ने गंदेवडा निवासी ग्रामीण को चाकू के साथ किया गिरफ्तार
Un, Shamli | May 31, 2026 रविवार की दोपहर 2 बजे शामली जनपद के गढीपुख्ता थाने से पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव गंदेवडा निवासी ऋषिपाल पुत्र फूल सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।