लातेहार: जन शिकायत निवारण में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
लातेहार: उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें आवास, भूमि, रजिस्ट्री व आंगनबाड़ी चयन से जुड़े मामले शामिल थे। बरवाडीह प्रखंड की छिपादोहर निवासी अनिता देवी ने जर्जर मकान की समस्या बताते हुए आवास की