उरई: ग्राम टिमरो में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से कुछ लोगों ने रंजिश के चलते की मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Orai, Jalaun | Feb 15, 2024 जिला अस्पताल में घायल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खेत पर मटर टूट रही थी, जिसको लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खेत पर गए हुए थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट की और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।