उरई: उरई के राठ रोड स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध के धरना प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने की जांच
Orai, Jalaun | Feb 15, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र राठ रोड स्थित वृद्ध आश्रम में कुछ दिन पूर्व एक वृद्ध ने आश्रम कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे, साथ ही वृद्ध ने आश्रम के बाहर प्रदर्शन किया था। वहीं जिला प्रशासन ने वृद्ध के द्वारा लगाए गए आरोप के चलते टीम को भेजकर जांच कराई और जायजा लिया।