देहरादून में जमीन धोखाधड़ी का बड़ा खेल! साढ़े तीन बीघा की रजिस्ट्री, 40 बीघा का नक्शा, 100 से ज्यादा लोग ठगे!
देहरादून के एक बिल्डर पर जमीन की प्लॉटिंग और रजिस्ट्री को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि जहां प्लॉटिंग की रजिस्ट्री करीब साढ़े तीन बीघा जमीन की कराई गई, वहीं लगभग 40 बीघा भूमि का नक्शा तैयार किया गया।
भुगतान के लिए दिया गया चेक बाउंस होने और करीब 100 लोगों के साथ ठगी किए जाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर पीड़ितों में आक्रोश है और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है। हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।
#Dehradun #LandFraud #RAConstruction #AkshatMamgai #AbhishekBisht #SatishKansal #RajendraAgrawal #ManojBhandari #PropertyFraud #UttarakhandNews #PahadSamachar #पहाड़समाचार