परवलपुर: परवलपुर में ज्वेलरी दुकान से 1.15 लाख के सोने के लॉकेट चोरी, आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं
परवलपुर बाजार स्थित श्री हरि ज्वेलर्स में सोमवार शाम ग्राहक बनकर आए एक युवक ने करीब 1.15 लाख रुपये मूल्य के आठ सोने के लॉकेट चोरी कर लिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।दुकान संचालक हिमांशु वर्द्धन के अनुसार, युवक ने लॉकेट दिखाने को कहा। दुकानदार के अन्य ग्राहकों में व्यस्त होने के दौरान उसने आठ लॉकेट चुरा लिए और बाद में आने की बात कहकर फरार हो गया।