मैनपुरी: भाजपा दिव्यांग समिति के जिलाध्यक्ष ने मंछना में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत
बुधवार को भाजपा दिव्यांग समिति के जिलाध्यक्ष राम मोहन मिश्रा ने मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत की जिसमे बताया की तहसील भोगांव क्षेत्र के ग्राम मंछना में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको कब्जा मुक्त कराए जाने को लेकर डीएम से शिकायत की है।