मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में दबंगों द्वारा की गई फायरिंग, गोली लगने से पालतू कुत्ते की मौत होने का पीड़ित ने लगाया आरोप
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी अनिल सिंह पुत्र कालका सिंह ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत की और बताया कि बीती 6 अगस्त की शाम करीब 5:00 बजे परिवार के साथ अपने पालतू कुत्ते को लेकर खेत पर जा रहे थे। जहां पहले से ही मौजूद दबंगों ने फायरिंग कर दी। जिसमें उनके पालतू कुत्ते के गोली लगने से मौत हो गई। वहीं कार्रवाई को लेकर एसपी से की शिकायत।