मैनपुरी: कोतवाली के आगरा रोड पर पीड़ित की दुकान से हुई चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर, एसपी से की शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड निवासी आसाराम पुत्र स्वर्गीय उदयवीर सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी दुकान में चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद अभी तक चोरों की पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी नहीं की गई है। चोरों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है।