पटना ग्रामीण: मोकामा गोलीकांड मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अब ऊपरी अदालत में करेंगे अपील
मोकामा गोलीकांड मामले में गुरुवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है। 5 फरवरी को पटना सिविल कोर्ट के MP/MLA कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने कल अपना फैसला रिजर्व रख लिया था। गुरुवार को शाम 4:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए सिविल कोर्ट के वकील ने यह जानकारी दी है।