फैज़ाबाद: भाजपा नेता ने थानाध्यक्ष गोसाईंगंज के खिलाफ खोला मोर्चा, SSP से थानाध्यक्ष को हटाने की की मांग
भ्रष्टाचार में संलिप्ता का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष गोसाईगंज परशुराम के विरुद्ध भाजपा नेता व कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक सर्वेश वर्मा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस के अन्य उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर थानाध्यक्ष गोसाईगंज परशुराम को लाइन हाजिर करने की मांग की है।