फैज़ाबाद: अयोध्या में मौसम का मिजाज बदला, शहर में गिरे बर्फ के छोटे-छोटे दाने, अचानक मौसम ने ली करवट
अयोध्या में बदला मौसम का मिजाज, अयोध्या शहर में गिरे बर्फ के छोटे-छोटे दाने,अयोध्या में अचानक मौसम ने ली करवट ली हल्की ठंडक से मौसम हुआ सुहाना, किसानों की चिंता बढ़ी।आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा के अनुसार, अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। हवाएं सामान्य गति से पश्चिम दिशा से चलेंगी।